धौलपुर: मधुबन कॉलोनी आईटीआई लिंक रोड पर युवक करंट की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा
धौलपुर के भोगीराम कॉलोनी के पास मधुबन कॉलोनी आईटीआई लिंक रोड पर एक युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक प्राइवेट होर्डिंग लगाने के दौरान हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही मचकुंड चौकी प्रभारी कृष्ण अवतार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। युवक के गंभीर रूप से झुलस जाने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया