शाहजहांपुर: महुआ पाठक गांव की विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी से रिपोर्ट दर्ज करवाने की लगाई गुहार
शाहजहांपुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र के गांव महुआ पाठक की रहने वाली विवाहिता ने ससुराली जनों पर विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रूपए न देने पर प्रताड़ित करने और मारपीट कर अबोध बच्ची के साथ घर से निकालने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाई है