शाहजहांपुर: उ. प्र के स्थापना दिवस पर अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में अटल बिहारी बाजपेई ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदर्शनी लगाई गई जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए स्थापना दिवस के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की