सोहागपुर: सोहागपुर तहसील कार्यालय में गूंजा गौ संरक्षण का संदेश, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, रैली में गौ माता रहीं केंद्र
नगर के तहसील कार्यालय सोहागपुर में सोमवार की दोपहर 12 बजे लगभग गौ संरक्षण के समर्थन में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 5100 हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन माननीय तहसीलदार को सौंपा गया। इस अभियान का उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।