बड़हरा: पकड़ी गांव के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबियों को कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णागढ थाना प्रभारी रौशन कुमार ने दल बल औऱ चौकीदार के सहयोग से पकड़ी गांव के समीप छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी विकास कुमार सनी कुमार और शंकर कुमार को किया गिरफ्तार गिरफ्तार तीनों शराबी को थाना लाकर मेडिकल कराकर शराब की पुष्टि होने पर भेजा जेल।