खंडवा: “आई लव यू” बोलना पड़ा भारी: राह चलती महिला से छेड़छाड़ करने वाले को दो साल की जेल
खंडवा। महिला से छेड़छाड़ के मामले में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को सजा सुनाई है। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, खंडवा, श्रीमती वैशाली चौरसिया की अदालत ने आरोपी विशाल पिता शिवराम मंसारे (उम्र 26 वर्ष), निवासी दीनदयालपुरम कॉलोनी, थाना मोघटरोड, खंडवा को दोषी ठहराते हुए दंडित किया।