पांडू: पांडु प्रखंड में SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ; मैपिंग के साथ किया जा रहा मतदाता सत्यापन
Pandu, Palamu | Jul 9, 2026 पाण्डु प्रखंड में इन दिनों स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग के निर्देश पर पाण्डु अंचल अधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में बीएलओ, पंचायत सहायक, ऑपरेटर एवं चुनाव कार्य से जुड़े अन्य कर्मी घर-घर पहुंचकर अभियान को गति दे रहे हैं।