आरा: तुलसी छपरा गांव में सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सिर, कनपटी और सीने में मारी गई तीन गोली
Arrah, Bhojpur | Apr 23, 2026 सिन्हा थाना क्षेत्र के तुलसी छपरा गांव में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक की ताबड़तोड़ तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और सदर डीएसपी 2 के द्वारा शव को अपने कब्जे में लिया गया और सदर अस्पताल आरा में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में नाली विवाद को लेकर मामला जोड़ा जा रहा है।