रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 10 मई 2026 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।