सरधना: सकौती के हितकारी इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का हुआ अनावरण, पंजाब के CM भागवत मान पहुंचे, उमड़ी भीड़
रविवार को दौराला थाना क्षेत्र के सकौती स्थित हितकारी इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हुए। उनके अलावा हनुमान बेनीवाल, संजीव बालियान सहित जाट समाज के अग्रणी लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।