थाना बानपुर पुलिस ने नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाले नेगुवां निवासी वांछित अभियुक्त को शनिवार दोपहर के समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। जहां से न्यायालय ने उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कर शुक्रवार शाम करीबन 4:00 बजे जेल भेजा है।