शाजापुर: शाजापुर में कुणाल चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- 'मानसिक संतुलन बिगड़ा'
जिला मुख्यालय शाजापुर में गेहूं खरीदी में देरी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरानकांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी।