अररिया: अररिया में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Araria, Araria | May 6, 2026 अररिया व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यापक प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिला जज गुंजन पांडे ने परिसर से लगभग एक दर्जन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेंगें।