फिरोज़ाबाद: हजरतपुर के समीप हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, हुई दर्दनाक मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के हजरतपुर के समीप तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों की जान ले ली है। शनिवार की रात तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल दिया है। जिससे गांव जाजपुर निवासी प्रबन और उसका उपेंद्र की मोके पर ही दर्दनाक मौत हुयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।