भरथना: मनियांमऊ NH-19 पर तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ से टकराया, चालक और परिचालक बाल-बाल बचे
इकदिल थाना क्षेत्र के मनियांमऊ गांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 :30 बजे NH 19 पर कानपुर से आगरा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में उतर गया और आम के पेड़ से टकरा गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटना में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।