सूरजपुर: ग्राम नेवरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी रहीं शामिल
सूरजपुर जिले के ग्राम नेवरा में ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने बाबासाहेब की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।