लातेहार: बरवाडीह के स्कूल में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से दो छात्राएं घायल, मिड-डे मील के दौरान मची दहशत
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुहुर में मिड-डे मील के दौरान जर्जर छज्जा गिरने से कक्षा पांच की दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल काजल कुमारी और दिव्या कुमारी के सिर में चोट आई है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और अन्य बच्चे डर के माहौल में आ गए। दोनों छात्राओं को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह ले जाया गया,