कन्नौज: जलालपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने का मामला सामने आया है। बाइक सवार को देर रात जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। हादसे में घायल हुए मैनपुरी निवासी हरवीर को सर में गंभीर चोट आई थी। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रिफर कर दिया।