कन्नौज: तिड़ियापुर गांव में अज्ञात कारणों से युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश
कन्नौज के तिड़ियापुर गांव में युवक के द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक को देर रात परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल ले ट्रामा सेन्टर में युवक का उपचार किया गया है। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के प्रयास की वजह का पता नही चल सका है युवक के होश में आने पर यह जानकारी सामने आएगी।