शाहजहांपुर: प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल, किसान-छात्र दोनों परेशान; जनता भाजपा सरकार से छुटकारा चाहती है: अताउर रहमान
शाहजहांपुर। बरेली जिले की अताउर रहमान विधानसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अताउर रहमान शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची में नामों की त्रुटियों को ठीक कराने को लेकर बैठक की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान शाहिद समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।