पिपरिया: पिपरिया प्रखंड के पवई गांव से लापता युवती सूरजगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष हुई पेश
पिपरिया प्रखंड के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत पवई गांव से 27 मार्च 2026 से लापता युवती शनिवार को सूरजगढ़ा थाना में पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई. पुलिस द्वारा अपराह्न 1:30 बजे युवती को बयान दर्ज कराने लखीसराय कोर्ट भेजा गया. युवती पवई गांव स्थित अपने मायके से चैती दुर्गा मेला देखने की बात का घर से निकली थी. 3 अप्रैल 2026 को सूरजगढ़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.