खुरई: भगत सिंह वार्ड की शाला क्र. 1 के शिक्षक पर अभद्रता का आरोप, महिला शिक्षकों ने एसडीएम से की शिकायत, जांच जारी
Khurai, Sagar | Jan 18, 2025 खुरई के भगत सिंह वार्ड स्थित शाला क्र 1 की महिला शिक्षकों ने स्कूल में पदस्थ शिक्षक जे एस राजपूत पर अभद्रता करने और बच्चों को बेवजह पीटने के आरोप लगाए। बताया कि जे एस राजपूत सभी के सामने खड़े होकर टॉयलेट करने लगते है महिला शिक्षकों के हाथ पकड़ने उन पर गिरने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए। sdm के निर्देश पर तहसीलदार व शिक्षा अधिकारी जांच में जुटे