शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के हजारों TET उत्तीर्ण शिक्षक नवा रायपुर में पदोन्नति की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। शिक्षकों ने "TET आधारित पदोन्नति न्याय सत्याग्रह" के तहत शिक्षा मंत्री निवास की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद शिक्षकों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने TET आधारित पदोन्नति, वरिष्ठता सूची जारी करने और लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि प्रदेश में हजारों शिक्षक और प्रधान पाठक के पद रिक्त हैं, जिससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
वीडियो में देखें पूरी रिपोर्ट।
🔔 ऐसे ही ताजा अपडेट के लिए चैनल को Subscribe करें।
#TeacherProtest #TET #TeachersDay #Chhattisgarh #Raipur
Raipur, Raipur | Sep 6, 2026