बांसडीह: बांसडीह कस्बे में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, नामांकन पर दिया गया जोर
बांसडीह कस्बे में बुधवार के दिन स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को SDM खण्ड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी दिखाकर रवाना किया।रैली में काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि का नारा लगाते रहे। जागरूकता रैली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।