सिकंदराराऊ: आरिफपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
रायपुर निवासी जय सिंह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। आरिफपुर के पास उनकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।