हरदा: अनावश्यक नाकेबंदी, बिजली कटौती और ट्रैफिक जाम से व्यापारी परेशान, कैट ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा
Harda, Harda | May 22, 2026 कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले आज 22 मई शाम 5 बजे शहर के व्यापारियों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एसपी शशांक को ज्ञापन सौंपकर शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। व्यापारियों ने अनावश्यक पुलिस नाकेबंदी, अघोषित बिजली कटौती और खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है।