बोध गया: निरंजना नदी में ‘क्लीन रिवर्स, क्लीन इंडिया’ अभियान, प्लास्टिक व अन्य कचरा हटाया गया
बोधगया नगर परिषद द्वारा ‘क्लीन रिवर्स, क्लीन India’ अभियान के तहत निरंजना नदी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में नगर परिषद के सभापति एवं उपसभापति स्वयं शामिल हुए और सफाई कार्य में भाग लेकर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।