होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम एसडीएम बने देवेंद्र प्रताप सिंह नितिन टाले को बनाया सिटी मजिस्ट्रेट कलेक्टर ने जारी किया आदेश#
प्रशासनिक कार्यों के प्रभावी संचालन को ध्यान में रखते हुए नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यों का पुनर्विभाजन करते हुए नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, अब तक सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थ संयुक्त कलेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह को नर्मदापुरम का नया एसडीएम बनाया गया है।