मानिकपुर: भीषण गर्मी से धर्म नगरी चित्रकूट सुनी पड़ी, श्रद्धालु हुए गायब, व्यापार व पर्यटन भी ठप्प
आज शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चित्रकूट के रामघाट पर भीषण गर्मी का असर साफ दिखा, जहां सन्नाटा पसरा रहा। तापमान 44 डिग्री पार होने से सुबह 8 बजे बाद ही श्रद्धालु गायब हो जाते हैं। दुकानदार राजा गुप्ता ने बताया कि ,व्यापार ठप है, बोहनी नहीं हो रही। दुकानदार दुकानें बंद कर रहे हैं ,और प्रशासन से छांव की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।