कांडी: पुलिस अधीक्षक ने किया कांडी थाने का औचक निरीक्षण
Kandi, Garhwa | Nov 3, 2025 पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सोमवार को कांडी थाना का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार का मुख्य फोकस नये और पुराने सभी लंबित केसों के अनुसंधान की प्रगति पर रहा।