अगिआंव: बेरथ गांव का लाल यूपीएससी में हुआ चयनित, गांव में जश्न का माहौल, कुमार विवेकानंद का भव्य सम्मान समारोह हुआ
Agiaon, Bhojpur | May 25, 2026 अगिआंव प्रखंड के बेरथ गांव स्थित मां अखरही मंदिर प्रांगण में यूपीएससी से चयनित भारतीय वन सेवा (IFS) पदाधिकारी कुमार विवेकानंद के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चर्चित समाजसेवी एवं मुखिया प्रत्याशी चंचल कुमार की देखरेख में किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपने गांव के लाल का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।