स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने आज मंथन सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और अधोसंरचना विकास कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ऐप का लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण में चयनित स्कूलों का निरीक्षण।