सांगानेर: सांगानेर इलाके में दुकान के बाहर शराब पीने से रोकने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने सिर फोड़कर डंडों से किया हमला
जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में शराब पीने से रोकने पर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुकान के बाहर शराब पी रहे युवकों को टोकने से नाराज बदमाशों ने युवक पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सांगानेर सदर थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि शिक्षा सागर कॉलोनी निवासी संजू शर्मा की हत्या हुई