सिमडेगा: ईस्टर पर्व को लेकर ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा कब्रों की साफ-सफाई शुरू, शनिवार देर रात गिरजाघर में होगा अनुष्ठान
ईसाई धर्म के बड़े पर्व ईस्टर को लेकर सिमडेगा में कब्र पर साफ सफाई शुरू हो गई है ।लोग अपने पूर्वजों की कब्र की सफाई कर रहे हैं और साथ ही साथ शहर में शनिवार को 12:00 बजे फूलों की दुकान में भीड़ भाड़ देखी गई। बताया गया कि शनिवार की रात में गिरजाघर में अनुष्ठान का आयोजन होगा ,जिसके बाद सभी लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर सजावट करते हुए उन्हें याद करेंगे।