चंडी: अरौत पैक्स में पहले दिन अध्यक्ष पद के दो समेत 11 नामांकन, सिरनावां में नहीं भरा गया एक भी पर्चा
चंडी प्रखंड के सिरनावां एवं अरौत पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो तथा प्रबंधन कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अरौत पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार एवं नवीन कु