दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के मसूदाबाद चौराहे के निकट की बताई जा रही है। जहां कुर्ता पैजामा देख कर दबंग अज्ञात बाइक सवारों ने अन्य बाइक सवार युवक को गाली गलौज कर दी।विरोध करने पर आरोप है कि दबंगो ने बेरहमी से मारपीट कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।