भिंड मौ ASP नेता करू यादव मंडल ने ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन को 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।
करू मंडल ने मौ क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और युवाओं का मुद्दा भी उठाया। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने करणी सेना पर भी तीखी टिप्पणी की, जिससे स्थानीय स्तर पर बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।
#asp #rawan #ambedakar #baba #press