विदिशा नगर: ट्रक हादसे में घायल युवक का पैर काटना पड़ा, परिजनों ने SP से लगाई गुहार, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप
गंजबासौदा के कंजना में रहने वाले 36 वर्षीय विजय परिहार को लेकर उनके परिवार के सदस्य बुधवार दोपहर 12 बजे एसपी के पास पहुंचे, परिवार के सदस्यों ने बताया कि 25 मार्च को बरेठ रोड पर खडें विजय को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। ट्रक उनके दोनों पैरों को कुचलता हुआ मौके से भाग गया था। इस हादसे में विजय का एक पैर काटना पड़ा। वह किसी काम करने के योग्य नहीं है।