इंदौर: शूटिंग की आड़ में बच्चियों से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अन्नपूर्णा शूटिंग एकेडमी का मामला
Indore, Indore | May 21, 2025 इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में शूटिंग अकादमी में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जिसमें शूटिंग ट्रेनिंग देने वाला मोहसिन खान के द्वारा एक राइफल शूटिंग सीखने आने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी मोहसिन खान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें आरोपी मोहसिन के फोन से कई युवतियों के फोटो वीडियो मिले हैं।