रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा का मेगा अभियान, झुग्गी-झोपड़ी के 100 परिवारों को किया गया जागरूक
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह अग्निशमन विभाग ने बड़ा जन-जागरूकता अभियान चलाकर मिसाल पेश की। प्रखंड अग्निशमनालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों की टीम ने लगभग 100 झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों तक पहुंचकर उन्हें आग से बचाव के जरूरी उपायों की जानकारी दी। अभियान के दौरान टीम ने PA सिस्टम के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जागरूकता संदेश प्रसारित किए ।