शाहजहांपुर: भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कांट लाया गया गौतम मौर्य का शव, ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की
कमलैनपुर गांव के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद शनिवार को भारी पुलिस बल और पीएसी की सुरक्षा में मृतक का शव कांट लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस जांच के अनुसार, यह वारदात प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर उपजी रंजिश का परिणाम है। खेत से लौटते समय गौतम पर धारदार हथियार से ता