झांसी: गुढ़ा गांव में हुई ओलावृष्टि के कारण एक दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 4, 2024 झांसी जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि से किसान मुन्ना के करीब एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई थी। किसान की ओलावृष्टि के कारण फसल नष्ट हुई है तो दूसरी ओर एक दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत भी हुई है। सोमवार को प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर किसान को हर संभव मदद दिलाई जाने का भरोसा दिया है।