पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में दधीचि देहदान समिति ने अंगदान और देहदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए निकाली जागरूकता यात्रा
Purnea East, Purnia | Jun 7, 2026
पूर्णिया में रविवार को सुबह लगभग 9 बजे नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए दधीचि देहदान समिति की ओर से आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन के तहत ब्लाइंड वॉक निकाली गई. इस ब्लाइंड वॉक में जिले भर के 45 सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संगठनों ने हिस्सा लिया। जागरूकता यात्रा को जीएमसीएच के अकादमिक भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।