उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कैंपियरगंज लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सिद्धार्थ पाठक को सौंपा, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया।