जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर दूदू पुलिया के नीचे एक बेकाबू थार कार ने महिला शिक्षिका को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना के बाद दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।