मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के निवासी पीड़ित ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया, एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घमुर्रा निवासी बृजेश कुमार पुत्र राम रतन सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि दबंगों के द्वारा उनके साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी गई जिसको लेकर पीड़ित में थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर एसपी से शिकायत की है।