मैनपुरी: करहल क्षेत्र निवासी पीड़िता ने ससुराली जनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, एसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया खजुरारा निवासी सुखदेवी पत्नी रिषभ ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि ससुराली जनों के द्वारा दहेज के चलते उन्हें आए दिन परेशान किया जाता है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच ससुराली जनों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।