पिड़ावा क्षेत्र के सरोनिया में संतरे की तुड़ाई के बाद अगली फसल की तैयारी में किसान जुट गए हैं।संतरा विशेषज्ञ किसान द्वारकालाल पाटीदार ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया कि इस समय किसानों ने संतरे की फसल की तुड़ाई कर ली है।ऐसे में अब संतरे के पौधे कुछ कमजोर भी हो गए हैं।किसान अब पौधों को न्यूट्रिशन देकर अगले सीजन में संतरे के पौधों को तैयार कर रहे हैं।