गोपालगंज: AIMIM ने दिनानाथ मांझी को बनाया उम्मीदवार,गोपालगंज में चौकीदार दफादार संघ के है जिलाध्यक्ष
गोपालगंज लोकसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने चौकीदार दफादार संघ के जिलाध्यक्ष दिनानाथ मांझी को मौका दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह युवा प्रदेश अध्यक्ष आदिल हसन और बिहार प्रदेश के महासचिव इंजीनियर आफताब आलम ने संयुक्त रूप से इस बात की जानकारी दी है।