लखीमपुर: हर बुधवार पालिका कार्यालय में जनता से मिलेंगी अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए नई जनसुनवाई व्यवस्था शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जारी एक वीडियो संदेश में बताया कि अब वह प्रत्येक बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पालिका परिषद कार्यालय में उपस्थित रह कर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी।